फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले कोरोना के 58 नए मरीज, एक मासूम भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में कोरोना के नए मरीज मिलने का क्रम जारी है। चार वर्ष के बच्चे समेत 58 नए मरीज मिले हैं। इसमें म्योपुर, राबर्ट्सगंज और चोपन ब्लाक के मरीज अधिक हैं।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में 58 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि रविवार को 89 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में जिले एक्टिव केस का आंकड़ा करीब 500 है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सोनांचल में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। चतरा की रहने वाली 70 वर्षीय महिला की लोढ़ी स्थित एल-2 में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं राबर्ट्सगंज के बभनौली निवासी 24 वर्षीय युवक की भी वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। इन दोनों मौतों के बाद अब तक जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 261 पहुंच गई है। सीएमओ रमेश सिंह ठाकुर का कहना है कि टीमों को कोरोना मिले मरीजों को दवाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। कोरोना संक्रमितों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें