फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में 21 विभागों में नियुक्त होंगे 41 प्राध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में अगले सत्र से मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 पदों के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू है। जल्द ही इसे पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मेडिकल काॅलेज से संबंद्ध करने के साथ ही परिसर में उपचार और प्रैक्टिकल के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस लाइंस के सामने रौंप में छात्रावास बन रहा है। करीब 233 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण जोरों पर है। अगले सत्र से मेडिकल की पढ़ाई होनी है। इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। काॅलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रोफेसर के 8, एसोसिएट प्रोफेसर के 19, और असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 सहित कुल 41 पदों पर चयन होना है। इससे पूर्व करीब 10 प्रवक्ताओं को शासन स्तर से नियुक्ति पत्र भी मिला है।
इन विभागों में होनी है तैनाती
मेडिकल काॅलेज में हड्डी रोग के एक एसोसिएट प्रोफेसर, नेत्र विज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसर एक, प्रसूति एवं स्त्री रोग के एक प्रोफेसर और एक एसोसिएट प्रोफेसर, इम्यूनो-हेमेटोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर के एक, आपातकालीन चिकित्सा के एक-एक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होंगे। शरीर रचना विज्ञान के एक प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन होगा। एनेस्थिसियोलॉजी के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक पद पर चयन प्रक्रिया शुरू है। इसके अलावा सामुदायिक चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, जनरल सर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, त्वचा विज्ञान, पीडियाट्रीक, पैथोलॉजी, औषध विज्ञान, फिजियोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन, जैव रसायन, कीटाणु-विज्ञान, रेडियोडायग्नोसिस, मनोरोग सहित कुल 41 प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन की प्रक्रिया संचालित है। कुछ का चयन भी किया गया है। जल्द ही उनके कार्य संभालने की उम्मीद है। -डॉ. एसके सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें