फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित मातृत्व अभियान में 29,875 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक मई से एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के जरिए सप्लाई चेन को सुदृढ़ करते हुए हर लाभार्थी तक आयरन कैल्शियम, एल्बेंडाजोल और फोलिक एसिड की गोली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ इसके सेवन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

25 मई तक जिले के घोरावल ब्लॉक में 5546, चोपन में 5517, दुद्धी में 3197, म्योरपुर मे 5969, करमा मे 4793, चतरा में 1546, नगवां में 2017 और बभनी में 1290 गर्भवती महिलाओं को दवा वितरण के साथ ही उन्हें सुरक्षित मातृत्व को लेकर जागरूक किया गया। जिले में 55792 का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष 29875 गर्भवती महिलाओं को दवा वितरण के साथ ही सुरक्षित मातृत्व को लेकर जागरूक किया गया है। सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने बताया कि जिले में अभियान 31 मई तक चलाया जाएगा। एसीएमओ आरसीएच डॉ. आरजी यादव ने बताया कि एएनएम की भूमिका उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती की शीघ्र पहचान और एएनसी के दौरान उनका प्रबंधन सुनिश्चित करना, आशा की भूमिका गर्भवती तथा धात्री महिलाओं की ड्यू लिस्ट तैयार करना और शीघ्र गर्भवती का प्रथम त्रैमास पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें