फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

229 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में बीएड प्रवेश परीक्षा के पूर्व अभ्यर्थियों की लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले में छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। दो पालियों की परीक्षा के दौरान 229 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 2739 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत थे, जिसमें 2510 ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सुबह साढ़े सात बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ केंद्रों पर पहुंचने लगी थी। दूरदराज से आए अभ्यर्थियों को जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया था। पहली पाली में परीक्षा सुबह नौ बजे से आरंभ हुई। नकलविहीन और सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए एडीएम सहदेव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीमें सक्रिय रहीं। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में बने केंद्र पर प्रवेश को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हंगामा मचाया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज सहित कुल छह केंद्रों पर परीक्षा के लिए 2739 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। डीआईओएस राजेंद्र यादव ने बताया कि परीक्षा में 229 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
परीक्षार्थियों ने कहा: अच्छा रहा पेपर, बेहतर होगा परिणाम
बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष के भाव थे। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने पेपर अच्छा होने की बात कही। राजकीय महिला महाविद्यालय में पहुंची परीक्षा देने वाली नीलम कुमारी और नेहा का कहना था कि प्रथम पाली में पेपर अच्छा बना है। सामान्य ज्ञज्ञन में कुछ उलझाने वाले प्रश्न जरूर थे लेकिन बाकी पेपर ठीक रहा। अनपरा के अनिकेत श्रीवास्तव और रेणुकूट के राकेश गोंड ने कहा कि परीक्षा की तैयारी अच्छा होने के कारण कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। बेहतर परिणाम आने की संभावना है।

राबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में बीएड प्रवेश परीक्षा के पूर्व सुरक्षा व्यवस्था मे लगे- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें