फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल की अबाध कोयला आपूर्ति को केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के अधिकारियों ने एनसीएल की खदानों व साइटों का दौरा किया। एनसीएल सहित पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एनसीएल के महाप्रबंधक (सेल्स एवं मार्केटिंग) ने एनसीएल के चालू एवं पिछले वित्त वर्ष में किए गए कोयला प्रेषण के आंकड़ों से उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन

बैठक में बिजली घरों को प्रेषित किए गए कोयले का भी ब्योरा रखा गया। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में बिजली घरों को 30 जून तक पिछले वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के मुकाबले 26 फीसदी अधिक कोयला भेजा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 30 जून तक बिजली घरों को 28.99 मिलियन टन लक्ष्य के सापेक्ष 31.12 मिलियन टन कोयला प्रेषित किया है। यह तय तिथि तक दिए गए लक्ष्य का लगभग 107.3 प्रतिशत है। एनसीएल अधिकारियों ने बताया कि एनसीएल पर आधारित बिजली घरों के पास भी पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध है। एनसीएल प्रबंधन ने सीईए के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि एनसीएल से कोयला लेने वाले बिजली घरों को भरपूर मात्र में कोयला उपलब्ध किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें