फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने बाद भी नहीं बन सकी 20 किलोमीटर लंबी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत म्योरपुर ब्लॉक के आरएस रोड सिधवा से खजुरा गांव तक बन रही करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण तय सीमा के नौ महीने बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है। सड़क की कौन कहें घघवा नदी पर बन रहे पुल का निर्माण भी अधूरा है। सड़क पर बिछा सोलंग उखड़ गया है। इससे आवागमन करने में लोगों को काफी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लॉक के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के सिधहवा आरएस रोड से जोगेंद्रा वाया खजुरा तक करीब 20.150 किलोमीटर सड़क का दो लेन में चौड़ीकरण करते हुए निर्माण कार्य किया जाना है। सड़क निर्माण के लिए शासन से 1627.28 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई। सड़क निर्माण का कार्य पिछले 29 जून 2020 से चल रहा है, जो 28 फरवरी 2021 तक पूरा होना था। इसके बाद एक मार्च से अगले पांच साल तक अनुरक्षण कार्य किया जाना है। सड़क का निर्माण व अनुरक्षण कार्य वाराणसी की मे. एके कंट्रक्शन कंपनी को कराना है लेकिन तय सीमा बीतने के नौ माह बाद भी सड़क का निर्माण पूरा होने को कौन कहे अभी तक जगह-जगह पुल व पुलिया का निर्माण कार्य भी अधूरा है। पिछले साल से ही घघवा नदी पर बन रहे पुल का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है। जहां सड़क चौड़ीकरण करते हुए सोलंग बिछाया गया है वहां सोलंग उखड़ने लगी है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खजुरा गांव के अशोक, नरेश, उत्तम आदि का कहना है डेढ़ वर्ष से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक पूरा नहीं हो सका। सड़क पर सोलंग बिखरने से आवागमन में परेशानी हो रही है। जल्द सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें