अनपरा (सोनभद्र)। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सिंगरौली मे लागू आचार संहिता के तहत शनिवार की रात्रि वाहन जांच अभियान में विंध्यनगर पुलिस ने बलिया नाला के पास एक वाहन से नौ लाख 18 हजार रुपये बरामद किया। आवश्यक कागजात के अभाव में रुपये को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
शनिवार की रात्रि विंध्यनगर टीआई अरुण पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम बलिया नाला बार्डर पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार की जांच करते हुए कार से नौ लाख 18 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में चालक ने रुपये कहां से ला रहे है इसका संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया, जिससे पुलिस ने रुपये को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।