बीजपुर (सोनभद्र)। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के सतर्कता विभाग द्वारा एक सप्ताह से चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का समापन शनिवार की सायं गीत, नृत्य एवं लघु नाटिका की प्रस्तुति के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एके मुखर्जी तथा वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्षा स्वरूपा मुखर्जी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उप प्रबंधक आभा द्वारा अतिथि परिचय तथा वरिष्ठ प्रबंधक सतर्कता सुरेश चंद श्रीवास्तव द्वारा पुष्प गुच्छ से अतिथि अभिनंदन के पश्चात एनटीपीसी गीत व सतर्कता गीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एके मुखर्जी ने कहा कि एक छोटी सी पहल हमारे समाज को भ्रष्टाचार मुक्त कर सकती है। इस दौरान आयोजित नारा, निबंध, चित्रकला, पोस्टर, कार्टून, क्विज, वाद-विवाद, पैनल डिस्कशन आदि के विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती मुखर्जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। श्रवणी एवं सृजनी बनर्जी द्वारा प्रस्तुत नृत्य तथा पीएन मिश्रा द्वारा प्रस्तुत गजल को सराहा गया। ऊंचाहार से आए बालक आरव पांडेय की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा रश्मि चौकसे के कुशल निर्देशन में जान है तो जहान है, लघु नाटिका प्रस्तुत कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक संदेश दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक सतर्कता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने की। इस समारोह में महाप्रबंधक रंजन कुमार, एके चट्टोपाध्याय, एम रमेश, अपर महाप्रबंधक के एस मूर्ति अनुराग शुक्ला, एचएचपी श्रीवास्तव, केसी त्रिपाठी, पीके सबत, महावीर प्रसाद, वेद प्रकाश, वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्ष मांडवी रमेश, सीआईएसफ के सहायक समादेष्टा सुशील कुमार, केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य डॉ. एल शाह आदि मौजूद थे।