फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 11 केंद्रों पर 19 हजार अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आरक्षी पुलिस भर्ती के लिए 17 व 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। वह चार शिफ्टाें में परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर विभाग तैयारियों में जुट गया है। 17 और 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए शासन को 44 केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें 11 केंद्रों का परीक्षा के लिए चयन किया गया है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और शाम को तीन से पांच बजे तक होगी। इन केंद्रों पर 19008 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 17 और 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा में प्रत्येक पॉली में 7452 परीक्षार्थी होंगे।
राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल, आदर्श इंटर काॅलेज, सेंट जोसेफ स्कूल, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, राजा शारदा महेश इंटर काॅलेज, चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जय ज्योति इंटर काॅलेज, नव ज्योति इंटर काॅलेज, मां विंध्यवासिनी इंटर काॅलेज पॉपी-करमा, शाहगंज स्थित जंग बहादुर इंटर काॅलेज, मधुपुर स्थित चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए जोनल और सेक्टर अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। भीड़ को परीक्षा केंद्र से दूर रखने के लिए पीएसी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


परीक्षा में प्रत्येक पॉली में 4752 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिले के अलावा भर्ती बोर्ड मुख्यालय में भी कंट्रोल रूम स्थापित है। जहां से निगरानी की जाएगी। - कालू सिंह, एएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें