फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाये में कटी बीएसए, एसएसए, डायट की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विद्युत विभाग ने तीन करोड़ 24 लाख 613 रुपये बकाया होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय की बिजली काट दी है। इससे इन तीनों कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया है। एक्सईन विद्युत राजेंद्र प्रसाद पटेल का कहना है कि बिल अदायगी पर ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। 23 फरवरी से अन्य विभागों की भी विद्युत आपूर्ति ठप होगी।
विज्ञापन

जिले में विद्युत विभाग ने बकाये की वसूली और बिजली चोरी रोकने को लेकर अभियान तेज कर दिया है। आम उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी विभागों के भी बिजली कनेक्शन बकाये में काटे जाने शुरू कर दिये गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की बिजली बकाये में काटी गई है। 23 फरवरी से अन्य सरकारी विभागों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाएगी, जिन पर लाखों रुपये बकाया है। बकाये की सूची में अधिशासी अभियंता बंधी प्रंखड द्वितीय में चार लाख 89 हजार 890 रुपये, पालिटेक्रिक में 18 लाख 65 हजार 816 रुपये, डीएम कार्यालय पर 19 लाख 84 हजार 906 रुपये, एसडीएम सदर कार्यालय पर पांच लाख 12 हजार 271 रुपये, सीएमओ कार्यालय के सौ बेड महिला अस्पताल पर 12 लाख 24 हजार 604 रुपये, आबकारी पर 84190 रुपये, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर 21 लाख 36 हजार 595 रुपये, तियरा स्टेडियम पर दो लाख 44 हजार 215 रुपये, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पर चार लाख 25 हजार 167 रुपये और उद्योग कल्याण भवन कार्यालय पर 29 लाख 54 हजार 477 रुपये शामिल हैं। एक्सईएन का कहना है कि 23 तक बकाया नहीं जमा हुआ तो अन्य कार्यालयों का भी विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें