सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के एसडीएम शादाब असलम ने गुरमुरा आश्रम पद्धति विद्यालय में छह दिन पहले हुई घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि जो कोई व्यक्ति इस घटना के बारे में अपना लिखित बयान, अभिलेखीय साक्ष्य देना चाहता है, वह किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय में आकर दे सकता है।
एसडीएम ने बताया कि 12 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गुरमुरा के प्रधानाचार्य की ओर से बच्चों को अपशब्द कहने और मीनू के मुताबिक खाना नहीं देने का बच्चों ने विरोध किया था। बच्चों ने भूखहड़ताल करके वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के साथ बल प्रयोग करने के को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रीयल जांच की जा रही है। एसडीएम शादाब असलम ने इस घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के बारे में किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित बयान अथवा अभिलेखीय साक्ष्य, प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता आदि एवं तथ्यों को गोपनीय रखा जाएगा।