फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट । हिंडाल्को के आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने गांधी जी-एक व्यक्तित्व पर आधारित एकांकी का मंचन किया। इसमें ं बापू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके विभिन्न क्रियाकलापों को रेखाकिंत किया गया। प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह चैहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने सभी प्रतिभागी एवं छात्र-छात्राओं को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हनुमान प्रसाद शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, पूनम वाष्र्णेय व स्मिता सिंह के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। संचालन शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें