फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर डेढ़ सौ वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान यातायात पुलिस ने छोटे-बड़े डेढ़ सौ वाहनों का चालान कर दिया। कार्रवाई के भय से चेकिंग स्थलों से पहले कई युवक वाहनों को मोड़ कर फरार हो गए। चेकिंग के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के बारे में जागरूक भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी राबट़र्सगंज के बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, रेलवे क्रासिंग, उरमौरा, चुर्क तिराहा समेत अन्य जगहों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग किया। यातायात प्रभारी राजेेश सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के तहत कार्रवाई करते करीब डेढ़ सौ वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट सही न पाये जाने/सही तरीके से न लगाये जाने, दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने आदि प्रकरणों में चालान किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सही तरीके से चलने हेतु हिदायत दी गई। कहा कि यातायात का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें