फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के लिए भाड़े पर रखे जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के लिए भाड़े पर रखे जाएंगे वाहन
विज्ञापन

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सिंगरौली । कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कई विभागों की चूड़ी कसी। दुरुह क्षेत्रों में प्रसव पीड़ितों के लिए भाड़े पर एंबुलेंस रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

कलेक्टर ने कहा कि वाटम 20 टाप की जानकारी उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी रखी जाए। मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट करने के साथ ही सेक्टर लेवल के नीचे का भी डेटा की जानकारी रखी रखने की हिदायत स्वास्थ्य कर्मियों को दी। यह भी कहा कि अच्छे कार्य करने वालों को दुरुह क्षेत्रों में भेजा जाए ताकि वहां की स्थिति बेहतर हो सके। बीएमओ एवं महिला बाल विकास अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्र में भ्रमण करें। चौधरी ने नीति आयोग के पैरामीटर के तहत चिह्नित ग्रामों को जिन अधिकारियों या औद्योगिक कंपनियों को जिम्मेदारियां दी गई है, उन स्थलों पर संस्थागत प्रसव, पेयजल, कुपोषण, गर्भवती, धात्री महिलाओं की स्थिति, बच्चों के टीकाकरण, ऐनिमिया आदि के प्रगति की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें