डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा परिसर में शुक्रवार को नर्सरी कक्षाओं के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।
नए छात्रों को तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। यूकेजी के नव्य जौहर ने अंग्रेजी कविता से लोगों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। अलिजा, दिशाराज, प्रत्युषा, मोहित, निव्रीति व आयुष्मान के एकल नृत्य ने सबका मन मोह लिया। अलिजा द्वारा प्रस्तुत नृत्य ‘मुझे पंख मिले हैं आज’ ने आधुनिक समाज में नारी की स्थिति से अवगत कराया। कक्षा तृतीय अ की छात्रा नव्य सक्सेना ने अपने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से जीवन के सत्य से अवगत कराया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक अच्छा भविष्य तथा एक अच्छा नागरिक बनने के लिए विद्यालय ही पहली सीढ़ी है। संचालन कक्षा 12 वीं की छात्रा यशा यादव ने किया। संचालन तहसीन सुल्ताना, एम लाहरी व शर्मिला घोष ने संयुक्त रूप से किया।