फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक घंटे में चालू हुई 13वीं इकाई, पांच घंटे बाद उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 13वीं इकाई बृहस्पतिवार की सुबह तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत से इकाई को चालू कर लिया गया। शाम तक उत्पादन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

13वीं इकाई में सुबह करीब साढ़े 11 बजे खराबी आ गई। अचानक इकाई के बंद होने से प्रबंधन के अधिकारी सकते में आ गए। अभियंताओं की टीम ने लगकर मरम्मत कार्य पूरा किया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इकाई को लाइटअप कर लिया गया। शाम पांच बजे इस इकाई से बिजली उत्पादन शुरू करने में सफलता मिली। शाम छह बजे तक ओबरा परियोजना की 10वीं इकाई से 165 मेगावाट, 11वीं इकाई से 160 मेगावाट, 12वीं इकाई से 142 मेगावाट और 13वीं इकाई से 74 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें