फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो लोक अदालत में 133 मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केेेेे अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में रविवार को जनपद न्यायालय एवं वाह्य न्यायालय दुद्घी के परिसर में माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल 659 वादों में से 133 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 327100 रुपये अर्थदण्ड वसूला गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिविजन महेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में 77, एसीजेएम महेंद्र कुमार द्वितीय के न्यायालय में नौ, सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्घी सुनील शेखर के न्यायालय में 24 मामलों का निस्तारण किया गया। इसी तरह सिविल जज यूनियर डिवीजन अभिनव यादव के अदालत में 14, न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार पांडेय की अदालत में छह मामले निस्तारित हुए। इसी तरह से अन्य न्यायालयों में मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें