फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से आटो पहाड़ी से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (सलखन)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शुक्रवार की रात मजदूरों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रामरतन गौड़ (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के बलुुई गांव के मजदूर शुक्रवार की सुबह आटो से चुर्क में स्थित पत्ता गोदाम में लदायी का कार्य करने गए थे। रात में काम कर खाली होने पर सभी आटो से अपने घर लौट रहे थे। आटो जैसे ही मारकुंडी घाटी मेें पहुंची, अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इससे आटो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गई। हादसे में आटो सवार रामरतन गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह आटो के पहिये के नीचे आ गया था। घटना में रामचंद्र गौड़ (38), रामनिहोर (25), धर्मेंद्र (22), राम अवतार (35) , रामदुलारे (32), अनिल (20), रामनाथ (45), शिवपूजन (20), नागेंद्र (32), सीताराम (56) सभी निवासी ग्राम बलुई थाना चोपन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें