फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल नियमित कराएं अपशिष्टों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के निजी चिकित्सकों की संवेदीकरण कार्यशाला शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उन्हें पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। अपशिष्ट के निस्तारण को लेकर निर्देश दिये गए। राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भी प्राइवेट चिकित्सकों के सहयोग पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम के कर्मी लोगों साथ अच्छा व्यवहार करते हुए जन स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोगी बनें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-पुनरीक्षित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में सहयोग करें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने काफी कारगर कदम उठाया है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, बच्चें व मां के स्वास्थ्य की स्थिति, प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, वेक्टर बार्न डिसीज नियंत्रण कार्यक्रम, हौसला साझेदारी कार्यक्रम, सिक न्यूबोर्न केयर इकाईयां, पोषण पुनर्वास केन्द्र, पीसीपीएनडीटी, गर्ल्स चाइल्ड डे का आयोजन करने पर जोर दिया। चिकित्सालयों, नर्सिंग होम के अपशिष्टों का निस्तारण पर संबंधितों का दायित्वबोध कराया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसपी सिह, एसीएमओ बीके अग्रवाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. पिराबू, डॉ. मनजीत सिंह चौधरी, डॉ.वी सिंह, डॉ. लवकुश प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें