फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट फुलवारी पर खर्च होंगे 128 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल प्रोजेक्ट फुलवारी पर 128 लाख खर्च करेगी। इस योजना के तहत इलाके के 75 गांवों में शिशु गृह स्थापित होगा। इसके जरिए गांव के छह माह से तीन साल के बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ आधुनिक तकनीक से बौद्धिक विकास पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीएल सतत विकास की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को एनसीएल के ब्लॉक बी क्षेत्र ने प्रोजेक्ट फुलवारी के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट को सीएसआर के तहत एनसीएल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मदद से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान चितरंगी के धरसरा और खरखट्टा गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रोजेक्ट फुलवारी के दूसरे चरण का उद्घाटन कर दो नए फुलवारी केंद्र शुरू किए गए। इस अवसर पर कल्याणी महिला समिति की अध्यक्ष शहनाज गोरी ने उपस्थित महिलाओं को बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और फुलवारी केंद्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया। प्रोजेक्ट फुलवारी के तहत एनसीएल ब्लॉक बी 128 लाख के फंड से चितरंगी के 75 गांव में छह महीने से तीन वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण की समस्याओं को दूर करने के लिए फुलवारी केंद्रों की स्थापना कर रही है। प्रोजेक्ट के पहले चरण में 25 गांव में शिशु गृह की स्थापना की जा चुकी है, जिसमें लगभग 367 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें