फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय बूटबेढ़वा विंढमगंज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से सात मार्च को मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है..., वोट हमारा है अधिकार कभी ना करें इसे बेकार..., छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान... जैसे नारों के साथ पूरे ग्राम पंचायत के रामलीला ग्राउंड, शंकर मंदिर तिराहा, आदर्श नगर, दीपू मोहल्ला में रैली निकालकर जन जागरण किया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली लोगों का मन मोह रही थी। प्रधानाध्यापक राजकमल ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यालय पर एक क्विज भी हुआ। सविता कुमारी, रागिनी कुमारी, शिवांशी और इमरान ने क्विज में बाजी मारी। प्रधानाध्यापिका अंजू रानी, शालिनी कुमारी, श्वेता जायसवाल, चंचला कुमारी, पद्मावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें