फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

127.53 लाख से बनेगा परेवा नाले पर पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। चोपन ब्लाक के दर्जनों सीमावर्ती टोलों को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले परेवा नाला पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए बाक्स पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को हुआ। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने विधि पूर्वक पुल निर्माण का शिलान्यास किया। पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण में 127.53 लाख की लागत आएगी। साडा की ओर से वित्तपोषित पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के विकास के प्रति संकल्पित है। बीते 18 अगस्त 2018 को टूटे पुल की मरम्मत नहीं होने के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटे पुल की वजह से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती दर्जनों टोलों के ग्रामीणों सहित मध्यप्रदेश के लोगों को भी दिक्कतें आ रहीं हैं। सीमावर्ती घोघरा, शिवपुरवा, कुशही, चितरंगी, कैथानी, देवरा, रतन पुरवा, चितावल, मिश्रगवा, मौहरिया, पनुवाड सहित दो दर्जन से ज्यादा टोलों के नागरिकों के लिए यह पुल काफी महत्वपूर्ण है। पुल के शिलान्यास के बाद प्राथमिक विद्यालय भरहरी में आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें राज्य सभा सांसद राम शकल ने भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार आम लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान सदस्यता अभियान की भी जानकारी दी गई। मौके पर ग्राम प्रधान भरहरी राम अवतार बैसवार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, राम सुंदर निषाद, संजीव कुमार त्रिपाठी, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, शशी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें