फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोटि होम महायज्ञ में दी गईं सवा करोड़ आहुतियां, लगा भंडारा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज मृत्युजंय महादेव, द​क्षिणेश्वर काली दस महाविद्या श​क्तिपीठ में यज्ञ के समापन पर प्र
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित मृत्युंजय महादेव, दक्षिणेश्वर काली दस महाविद्या शक्तिपीठ दंडईत बाबा मंदिर परिसर में 11 अक्तूबर से चल रहा कोटि होम महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

महायज्ञ में मां दुर्गा की कृपा, जनकल्याण और विश्व कल्याण की कामना से सवा करोड़ आहुतियां अर्पित करने का संकल्प लिया गया था। पूरे आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन से शक्तिपीठ परिसर भक्तिमय बना रहा।
महायज्ञ में प्रतिदिन वैदिक विधि-विधान से वेदी पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और मां की आरती की गई। पूर्णाहुति के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें श्रद्धालुओं को मां के सुहाग के सामान, खजाना और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

महंत मृत्युंजय त्रिपाठी ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ आध्यात्मिक चेतना का विस्तार और जनकल्याण की कामना करना था। काशी से आए आचार्य रविनाथ मिश्रा के मार्गदर्शन में अनुष्ठान संपन्न कराए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें