फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मजिस्ट्रेट, 5 एएसपी, 10 सीओ के हाथों होगी सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन स्थल का निरीक्षण करते डीएम और ए - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
नगर के हाइडिल मैदान पर 22 दिसंबर को होने वाली भाजपा की जन विश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कार्यक्रम में हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक 12 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। पांच एएसपी, दस सीओ और 35 इंस्पेक्टर को तैनात किए गए हैं। सोनभद्र के अलावा मिर्जापुर और भदोही से भी फोर्स मंगलवार तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा चंदौली, गाजीपुर जिलों से भी अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। चप्पे-चप्पे पर कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

मंच के आसपास बिना अनुमति कोई भी नहीं पहुंच सकेगा। नक्सल प्रभावित जिले में महीनों बाद मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है। ुलिस-प्रशासन भी कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को डीएम टीके शिबू, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मातहतों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की योजना बनाई। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक अधिकारी भ्रमण कर सड़क की मरम्मत करवाने के साथ बिजली के जर्जर तारों को दुरूस्त कराने, साफ-सफाई आदि मेें जुटे रहे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीएम की सुरक्षा में करीब छह सौ जवान तैनात होंगे। डीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 12 मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। उन्हें हेलीपैड से लेकर मंच और सभा स्थल पर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार की देर रात तक एडीएम राकेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम राजेश सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।
टीबी अस्पताल में बना सेफ हाउस
राबट्र्सगंज में बन रहे हेलीपैड के समीप स्थित टीबी अस्पताल में सीएम के लिए सेफ हाउस बनाया गया है। इसका सोमवार को एडीएम राकेश सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, एसडीएम राजेश सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। उधर देर शाम तक टीबी अस्पताल के बिल्डिंग की सफाई का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

युद्धस्तर पर बन रहा हेलीपैड
राबट्र्सगंज स्थित हाइडिल मैदान में 22 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर स्थल से कुछ दूरी पर हेलीपैड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को प्रांतीय खंड के एई अनिल सिंह, जेई नंदलाल सिंह, श्रवण पांडेय और श्रवण सिंह की मौजूदगी में युद्धस्तर पर हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा था।
होटलों, स्कूलों में रहेगी फोर्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में जिले के अलावा भदोही, मिर्जापुर समेत कई जिलों से फोर्स के आने की संभावना है। इसको देखते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार और सिटी सीओ राजकुमार तिवारी को फोर्स को भोजन, ठहरने का इंतजाम कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत सोमवार को सीओ और सदर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा राबट्र्सगंज नगर स्थित होटल, लाज, मैरिज हाल व कई स्कूलों में जाकर फोर्स को ठहरने आदि का इंतजाम कराने में जुटे रहे।
हाइडिल मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मंच, हेलीपैड के साथ ही अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। - टीके शिबू, डीएम।
सीएम की सुरक्षा के लिहाज से कड़े प्रबंध किए गए हैं। जरूरत के अनुसार कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड समेत अन्य जगहों पर फोर्स तैनात रहेगी। पुलिस की अराजक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें