फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्री का सपाइयों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज मेें गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। कहा केंद्र और प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता का उत्पीड़न कर रही है। इसे पार्टी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल का दाम बढ़ा रही है। केेंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर डीजल, पेट्रोल के दाम पर कम किया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के दाम कम नहीं हुआ। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से खाद्य पदार्थों के दामों बढ़ोत्तरी हो रही है। चंदन केशरी, गोपाल मौर्या ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान, व्यापारी, नौजवान आदि परेशान हैं। संतोष गुप्ता, चंदन गुप्ता, रोशन अली, सुरेश अग्रहरि, गुलाब सोनकर, मोती कोल, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें