फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने में जुटे
विज्ञापन

सोनभद्र। डीएम पीके उपाध्याय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर दो फरवरी के तीन लाख नागरिकों की हिस्सेदारी से बनने वाली 130 किमी मानव शृंखला के तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि साफ-सफाई से बेहतर समाज की स्थापना होती है। इसलिए पंचायत राज विभाग के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही अन्य संबंधितों का सकारात्मक सहयोग जरूरी है। ताकि स्वच्छता के प्रभावी संदेश के साथ ही जिले का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो जाए। कहा कि अब तक पश्चिम बंगाल के नाडिया में 21 फरवरी 2015 को 2.17 लाख लोगों की सहभागिता से 122.3 किमी मानव श्रृंखला बनाकर रिकार्ड कायम किया गया था। संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ऐतिहासिक मानव शृंखला को 13 जोन, 26 सेक्टर तथा 130 बूथों के माध्यम से आयोजित किया जायेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा एक किमी से लेकर 130 किमी तक की मार्किंग ऐतिहासिक मानव शृंखला के लिए की जाएगी। हर किमी पर एक यानी कुल 130 बूथ अधिकारी होंगे। इसी प्रकार से हर 5 किमी पर एक सेक्टर अधिकारी यानी 26 सेक्टर अधिकारी होंगे। दो-दो सेक्टर के हिसाब से एक जोनल अधिकारी यानी कुल 13 जोनल अधिकारी होंगे।
इसी तरह से जिले में दो फरवरी को 130 किलोमीटर की बनाई जाने वाली ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में शिव चर्चा के भक्तगण भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मानव श्रृंखला के प्रति जन-जन को जागरूक करने के लिए गांवों में शिवचर्चा का कार्यक्रम तेजी से चलाया जाएगा। गुरुवार को सहिजन कला में बैठक में कन्हैया ने कहा कि दो फरवरी को 130 किलोमीटर की नौ बजे से जो श्रृंखला बनेगी उसमें सभी भक्त हाथ से हाथ मिलाकर सहभागिता करेंगे। कहा कि मानव शृंखला के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिव चर्चा का कार्यक्रम वृहद रूप से चलाया जाएग्रा
विज्ञापन

दुद्धी। मानव श्रृंखला में जयगुरुदेव के अनुयायी भी शिरकत करेंगे। गुरुवार को डीएम से मुलाकात कर इसके पदाधिकारियों ने तीस हजार अनुयायियों के साथ मानव श्रृंखला में शामिल होने की बात कही। उधर, दुद्धी बार सभागार में एडीओ पंचायत लालजी देव पांडेय ने प्रधानों, सेक्रेटरियों की बैठक लेकर ग्रामीणों के साथ मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर सेक्रेटरी यशवंत गौतम, भारत भूषण भारती, प्रधान संघ अध्यक्ष हरिशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बभनी। खुले में शौच के विरुद्ध दो फरवरी को बनाए जाने वाली ऐतिहासिक मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए गुरुवार को ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी जगन्नाथ राव की अध्यक्षता में बैठक हुई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि मानव श्रृंखला कार्यक्रम में बभनी ब्लाक के 40 ग्राम पंचायतों से चार हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा की प्रत्येक ग्राम पंचायत से सौ ग्रामीण भाग लेंगे। इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरुण सिंह, अजय सिंह, रामलाल कौशिक, प्रधान देवकुमार, अजय यादव, शबनम, परवेज अख्तर, दयाशंकर यादव, रामअवतार, स्वच्छ भारत मिशन के मुकेश, अमित आदि मौजूद थे।
मानव शृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए करें सकारात्मक सहयोग
डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, मातहतों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें