फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ : 70 हजार में कराते थे परीक्षा, सात लाख में भर्ती कराने का ठेका

Sat, 19 Dec 2020 10:36 AM IST
कुमार संभव अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा में सेंधमारी से पहले ही दबोचे गए नकल गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि परीक्षा पास कराने के साथ ही वह भर्ती कराने का भी ठेका लेते थे। जिसके लिए उन्होंने अलग-अलग रेट तय कर रखा था। परीक्षा पास कराने के लिए जहां वह अभ्यर्थियों से 70 हजार रुपये वसूलते थे, वहीं भर्ती कराने के लिए सात लाख रुपये की मांग करते थे। 
विज्ञापन


एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, जिन तीन अभ्यर्थियों को गिरोह के सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने भी एडवांस में रुपये दिए थे। फिलहाल उन्होंने यही बताया है कि उनमें से प्रत्येक ने 70-70 हजार रुपये एडवांस दिए थे। यह रुपये परीक्षा पास कराने के लिए थे। परीक्षा पास कराने के बाद फिजिकल व अन्य के लिए गिरोह के सदस्यों को और रुपये दिए जाने की बात तय होती। 

चार अभ्यर्थियों से हुआ था भर्ती कराने का ठेका

सूत्रों का कहना है कि गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में यह भी बताया है कि उन्होेंने चार अभ्यर्थियों को भर्ती कराने का भी ठेका लिया था। जिनसे कुछ रुपये एडवांस में लेने के साथ ही उन्होंने शेष रकम के लिए चेक ले लिए थे। एसटीएफ का कहना है कि हो सकता है कि सदस्यों के पास से बरामद पांच-पांच लाख रुपये के चार चेक  वही हों जो उन्होंने अभ्यर्थियों से लिए हों। फिलहाल इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। 

एटा न्यायालय कर्मचारी है सरगना

एसटीएफ ने बताया कि गिरोह में दो सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं जो ऊपर तक पहचान होने की बात कहकर अभ्यर्थियों को झांसे में लेते थे। इनमें से एक नवाबगंज का रहने वाल मान सिंह यादव है जो एटा में लिपिक के पद पर तैनात है। इसी तरह पकड़ा गया मंगल भी वाराणसी में लिपिक है और वह सरगना का दाहिना हाथ है। एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, दोनों के बारे में अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। 

परीक्षा आज से, डेढ़ लाख अभ्यर्थियों का होगा जमावड़ा

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सीधी भर्ती 2016 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन शनिवार से होगा। जिले में बनाए गए 63 केंद्रों पर करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.10 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 4.10 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी।

परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर एक इंस्पेक्टर, दो एसआई, तीन पुरुष कांस्टेबल व एक महिला कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। परीक्षा ड्यूटी के संबंध में शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। एसपी प्रोटोकाल व परीक्षा के नोडल इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज व रेलवे को भी सूचना दे दी गई है। अगले दो दिनों तक नो इंट्री लागू छूट के समय में भी कटौती की जाएगी ताकि परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रत्र समय से पहुंचाने में किसी तरह का व्यवधान न हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें