फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up Nikay Chunav Result: मतगणना के दौरान कई जगहों से मारपीट की खबरें, कहीं SP की फटकार तो वहीं एजेंट दबोचा

Sat, 13 May 2023 12:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश

सार

यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट के दौरान फर्रुखाबाद, आजमगढ़ और ओबरा में मतगणना केंद्र से मारपीट की खबरें आई हैं। प्रदेश के 37 जिलों में 353 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
मतगणना के दौरान भाजपा सभासद और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Up Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद ज्यादातर सीटों पर रूझान सामने आ चुके हैं। रूझानों में कई सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कई सीटों पर पीछे भी चल रहे हैं। मतगणना के दौरान कई केंद्रों से मारपीट और झड़प की खबरें सामने आई हैं। प्रदेश के 37 जिलों में 353 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

मतगणना केंद्र के बाहर मारपीट
फर्रुखाबाद के संकिसा बसंतपुर मतगणना केंद्र से मारपीट की खबर सामने आई है। यहां पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई। दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच हुई नोकझोंक के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे को जमकर हड़काया और कई भाजपा समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला फर्रुखाबाद के संकिसा बसंतपुर मतगणना केंद्र का बताया जा रहा है।

आजमगढ़ में सपा के एजेंट को उठा ले गई पुलिस
वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ के डीएवी इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सपा के एजेंट को पुलिस पकड़ ले गई। एजेंट के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी मुबारकपुर नगर पालिका की मतगणना में सपा का एजेंट बनाया गया था। पुलिस ने जिसके खिलाफ 467, 468, 420 और कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसे पकड़ने गई तभी वह भागने लगा। लेकिन वहीं मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी शक्ति शाह मोहम्मदपुर का पूर्व प्रधान है।

औरैया में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मारपीट
औरैया नगर पालिका के बदनपुर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी मधु पांडेय और निर्दलीय प्रत्याशी राजन तिवारी के बीच काउंटिंग के दौरान झड़प हो गई है। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक और सपा प्रत्याशी के एजेंट के बीच कहासुनी
ओबरा में नगर निकाय चुनाव के दौरान प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा और सपा प्रत्याशी के एजेंट रमेश सिंह यादव के बीच तीखी झड़प हुई। सपा प्रत्याशी चांदनी देवी के एजेंट के तौर पर नगर में घूम रहे रमेश सिंह यादव को करीब साढ़े सात बजे ही जीजीआईसी ओबरा में बने मतदान केंद्र के पास आने वाले वोटरों से मिलने के आरोप में दो घंटे के लिए हिरासत में लेकर रखा गया। करीब एक घंटे बाद क्षेत्र में घूम रहे प्रभारी निरीक्षक ने सेक्टर आठ स्थित प्राइमरी स्कूल पर बने मतदान केंद्र का दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें