फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में युवक को ईंट से मारा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक युवक के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया है। मृतक पूर्व में बस का कंडक्टर था। घटना की वजह मामूली कहासुनी बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से मछरेहटा इलाके के कंदुवापुर निवासी संजय शुक्ला (45) कोतवाली देहात इलाके के पंचम पुरवा में रहता था। शनिवार की देर रात वह मोहल्ले में ही दुकान के पास से होकर गुजर रहा था। वहां कुछ लोग पहले से खड़े थे। एक व्यक्ति ने हंसी मजाक किया। इसी को लेकर वाद विवाद बढ़ गया। मामला तूल पकड़ने पर संजय ने युवक को लाठी लेकर दौड़ाया।
आरोप है कि इस पर दूसरे व्यक्ति ने संजय पर ईंट से प्रहार कर दिया। ईंट संजय के सिर पर जा लगी, इससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी ने किस वस्तु से संजय के सिर पर प्रहार किया, यह सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो सका है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कोतवाली देहात इलाके के हाजीपुर निवासी तरुण, पंचमपुरवा निवासी चित्रकेश पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। तरुण को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें