फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पिकअप चालक को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात दोना और पत्तल लेकर मैगलगंज जा रहे पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। युवक का मोबाइल और पैसा गायब है। ऐसे में लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला गदियाना आलमनगर निवासी नदीब (32) पिकअप का स्वामी है। शनिवार रात को वह पिकअप पर दोना पत्तल लादकर मैगलगंज के लिए निकला था। देर रात महोली इलाके में भुड़िया के निकट लिंक मार्ग पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या की। काफी देर बाद पुलिस को जानकारी हुई।
चालक पिकअप में पाया गया। एसपी आरपी सिंह, एएसपी, सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिकअप चालक के हाथ-पैर बंधे होने की भी चर्चाएं हैं। पुलिस इससे इंकार कर रही है। पिकअप चालक की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक का मोबाइल और पैसे गायब हैं, इससे लूटपाट की भी आशंका है। घटना को लेकर मृतक के भाई तौकीज ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेेक्टर महोली अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें