फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की मां ने कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक की फांसी लगने से मौत हुई है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला गोड़ियनटोला निवासी राजबहादुर (44) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पाकर सीओ सिटी पीयूष सिंह, प्रभारी शहर कोतवाल, देहात कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर मृतक की मां ने पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद हत्या कर दी है। हालांकि, देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

युवक की फांसी लगने से मौत हुई है। मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह पड़ोस में एक व्यक्ति के घर में घुस गया था। उसकी मां के मना करने पर इसी बीच उसका बेटा आ गया था। दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद एक और व्यक्ति से युवक का विवाद हो गया था। उसे पत्थर मारकर घायल कर दिया था।
शुक्रवार की सुबह भी युवक ने घर के पास हंगामा किया था। इसके बाद घर के अंदर जाकर फांसी लगा ली। युवक को फंदे से उतारने वाले लोग भी सामने आ गए हैं। हत्या जैसा कोई मामला नहीं है। जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें