फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरगांव इलाके के नरहरपुर निवासी जगदीश (38) बुधवार को साइकिल से हरगांव बाजार जा रहा था, इस बीच हरगांव इलाके में महोली-हरगांव मार्ग पर खमौना के निकट सामने से आ रही बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रॉली का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, इससे युवक का पेट फट गया और मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
सड़क हादसे में युवक घायल
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर गैस गोदाम के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर इलाके के कटेसर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण (33) घायल हो गया। उसे लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें