फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाई शारदा नदी में डूबा युवक

विज्ञापन
लहरपुर के मुसियाना में शारदा नदी में युवक को नांव से ढूंढते गोताखोर। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। उफनाई शारदा नदी में बीती शाम को एक युवक डूब गया। काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के सेमरिया निवासी दिनेश (22) पुत्र रामबली सोमवार को चाची के साथ बैंक से पैसा निकालने मुसियाना गया था। वहां पर शाम को वह नित्यक्रिया के लिए शारदा नदी के किनारे चला गया। नित्यक्रिया के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक नदी में गिर गया। नदी के तेज बहाव में वह बह गया। काफी देर तक युवक के वापस नहीं आने पर चिंतित चाची ने तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान उन्हें वहां मौजूद ग्रामीणों ने युवक के नदी में गिरने की सूचना दी। इसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के प्रयास किए, लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज और रात होने की वजह से कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह फिर से गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि नदी उफान पर है। युवक उसी में डूब गया है। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें