फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की डिजिटल सेवाओं ने गतिमान रखी आर्थिक गतिविधियां : अजय मिश्रा

विज्ञापन
ग्रीकगंज स्थित अर्बन बैंक का फीता काटकर उद्घाटन करते गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र व अन्य। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोविड काल के कठिन समय में बैंकों की डिजिटल सेवाओं ने ही देश की आर्थिक गतिविधियों को गतिमान बनाए रखा। ग्राहक सेवा को सुविधाजनक, सहज और आत्मीयतापूर्ण बनाए रखने से सहकारी बैंक भी सरकारी व प्राइवेट बैंकों के बराबर खड़े हो सकते हैं। लखीमपुर अर्बन बैंक ने इसे बखूबी कर दिखाया है।
विज्ञापन

इसी कारण यह बैंक यूपी की सहकारी बैंकों की अग्रिम पंक्ति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहा है। यह बात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कही। वह लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक की पूर्ण कंप्यूटरीकृत सीतापुर शाखा का लोकार्पण कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न वित्तीय सेवाओं के डिजिटलाईजेशन का लाभ वास्तविक मायने में कोविड महामारी में देखने को मिला। इसके चलते ही संक्रमण के जानलेवा दौर में भी छोटे बड़े स्तर के सभी कर्मचारियों व कारोबारियों को बिना किसी बाधा व परेशानी के बैकिंग काम काज की सुविधा घर बैठे ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक अवधेश सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें