फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरगांव इलाके के हरबंशपुर निवासी शशि यादव (22) पत्नी विवेक यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मृतका के पिता नोखेलाल निवासी गनेशपुर कोतवाली तालगांव परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतका के पिता नोखेलाल ने बताया कि उसकी बेटी के गले पर चोट के निशान हैं।
मृतका के पिता नोखेलाल ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में चेन व कूलर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या कर दी। नोखेलाल ने बेटी के पति विवेक यादव, सास, जेठ अशोक यादव व विनोद यादव के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। एसओ हरगांव ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चारों लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें