फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़े हाईटेंशन लाइन से चिपकी महिला, मौत

Thu, 20 Oct 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए निकली बनवीरपुर गांव की एक महिला खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घर वापस न पहुंचने पर परिवारीजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की।
विज्ञापन


सुबह उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। बताते हैं कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर करंट की चपेट में आने से एक सियार की भी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

सदरपुर के बनवीरपुर निवासी निर्मला देवी (40) पत्नी पप्पू के परिवारीजनों ने बताया कि निर्मला बुधवार शाम नित्यक्रिया के लिए निकली थी। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी। इस पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। सुबह होते ही परिवारीजन फिर से निर्मला की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


इसी बीच नित्यक्रिया के लिए निकले कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर उसे मृत हालत में पड़ा देखा। पड़ोस में ही हाईटेंशन लाइन का केबल टूटा पड़ा मिला। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही एक सियार भी केबल के पास मृत मिला। लोगों का मानना है कि निर्मला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें