फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर का नहीं चला पता, अलर्ट

विज्ञापन
अटरिया क्षेत्र के रैतला मजरा पहाड़ापुर में जांच पड़ताल करती वन विभाग की टीम। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। अटरिया इलाके में एक दिन पहले दिखाई पड़े जंगली जानवर के पद चिह्नों के बाद वन विभाग की टीम खाली हाथ है। दो टीमें जंगली जानवर को पकड़ने के लिए गुरुवार को दिनभर कांबिंग करती रही हैं, लेकिन अभी तक जंगली जानवर की पहचान नहीं हो सकी है। इससे कई गांव में दहशत फैली हुई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

अटरिया इलाके के रैतला मजरा पहाड़ापुर में पशुपालक विनोद रावत के बछड़े को जंगली जानवर ने मंगलवार की रात छप्पर के नीचे से शिकार कर लिया था। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। इसके बाद गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर के पग चिह्न देखे। इनके आधार पर कांबिंग शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम खाली हाथ है। वन दरोगा रामसेवक वर्मा ने बताया था कि पग चिह्नों को देखकर लकड़बग्घा या भेड़िया होने की उम्मीद की जा रही है।
गुरुवार को एसडीओ एके मिश्रा व वन क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह पहुंचे। इन अफसरों के सामने दो टीमें कांबिंग करती रही। कई गांवों में जाकर पग चिह्न देखे। लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। इससे करीब 10 गांवों में जंगली जानवर को लेकर दहशत व्याप्त है। एमपी सिंह ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अकेले खेत पर न जाएं। अगर जाएं तो अपने साथ लाठी व डंडा जरूर लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें