फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने करवट बदली, गर्मी से राहत

विज्ञापन
सीतापुर में बारिश में भीगते हुए जाते लोग। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवा व हल्की बारिश से मौसम ने ठंड का एहसास करा दिया है। लगातार दूसरे दिन भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं सुबह मौसम सर्द रहा। दो दिन से मौसम ने करवट बदल ली है।
विज्ञापन

रविवार को आंधी पानी की वजह से कुछ देर बारिश हुई। वहीं सोमवार सुबह भी बूंदाबांदी होती रही। सुबह मौसम में ठंड बनी रही। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद कुछ देर बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
किसानों की बढ़ी परेशानी
जिले में पिछले दो दिन से हो रही बरसात से किसान चिंतित है। वजह है कि धान व गन्ने की फसल तैयार खड़ी थी जो बारिश से गिर गई है। रविवार को जहां तेज हवा ने फसलों को नुकसान पहुंचा। सोमवार को किसान गन्ने की फसल उठाने की कोशिश कर रहे थे तो एक बार फिर हुई बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की बात कह रहे हैं। जिससे किसान बहुत चिंतित हैं। हाल में ही जिन किसानों ने सरसों की बोआई की है वह भी बहुत परेशान हैं।
बच्चों को भी भिगाया
सोमवार सुबह करीब आठ बजे बरसात शुरू हो गई। इस दौरान बच्चे अपने-अपने स्कूल पहुंचना चाहते थे। बारिश उनके स्कूल पहुंचने में बाधा बनी। सोमवार को कई विद्यालयों में प्री-एग्जाम शुरू हुए। इससे बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। उनके अभिभावकों बच्चों को बारिश से बचाने का पूरा प्रयास करते रहे। इससे बच्चे भीगते भी रहे। लेकिन वह अपने तय समय पर स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें