फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम जनता के लिए सोचते हैं, वे खानदान के लिए : योगी

विज्ञापन
लहरपुर इलाके के सूर्य कुंड मंदिर प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
हम जनता के लिए सोचते हैं, वे खानदान के लिए
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से छात्राओं को स्मार्टफोन, टैबलेट देने को लेकर सपा सरकार पर सीएम ने तंज कसा। कहा कि अब तो समाजवादी पार्टी के बबुआ को चिंता हो गई कि नौजवानों को स्मार्टफोन, टैबलेट क्यों दिए गए। कहा कि टैबलेट से सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई ही नहीं ऑनलाइन एजूकेशन भी बढ़िया होगी, लेकिन समाजवादी खानदान इसे कैसे बर्दाश्त कर सकता है। यहां तो उनके लिए अपना परिवार ही प्रदेश है, लेकिन हम लोगों के लिए प्रदेश ही परिवार है। हम 25 करोड़ की जनता के लिए सोचते हैं, वे अपने खानदान के लिए।
अब किसी गुंड में हिम्मत है बेटी को छेड़ दे
सीएम ने कहा कि 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के घर जाने के दौरान वे कहते थे कि इस नरक से कब निकालोगे। मैं पूछता था कि क्या हो गया। वह कहते थे कि बेटियों को स्कूल नहीं भेज पाते है, गुंडे परेशान करते है। कहा कि क्या अब किसी गुंडे में बेटी को छेड़ने की हिम्मत है। ऐसा करने पर अब हमने जिन बेटियों को पुलिस में भर्ती किया है, वही उनका काम तमाम कर देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई-बहनों, यही अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कांवड़ यात्रा पर लग जाती थी रोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी जाती थी। जन्माष्टमी नहीं मनाई जाती थी, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद रोक हटाई गई। अब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है। कहा कि इधर तो कम है, गाजियाबाद से हरिद्वार तक चार करोड़ कावंड़िए आते हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें