फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनादी कराकर फायरिंग करने वाले घरों पर चस्पा कराई कुर्की की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक महिला पर फायरिंग करने के मामले में फरार तीन आरोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कराया। कोर्ट से आदेश लेकर पुलिस ने तीनों आरोपियों की फरारी की मुनादी भी कराई।
विज्ञापन

शहर के तामसेनगंज में गत 6 अक्तूबर को अख्तरी देवी पत्नी अजमत अली पर पंचायत चुनाव की रंजिश में फायरिंग की गई थी। हालांकि, गोलीबारी में महिला बच गई थी। महिला के पति ने छह लोगों पर केस दर्ज कराया। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि केस में रामकोट के ओबरी निवासी शाहरूख, तौहीद व श्यामनाथ के निवासी अमन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। श्यामनाथ निवासी अभिजीत अवस्थी, शिवम और तामसेनगंज के निवासी अंश लाला फरार हैं। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को अभिजीत, शिवम और अंश की फरारी की मुनादी कराकर तीनों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया गया। नोटिस चस्पा होने के बाद तय समयावधि के भीतर तीनों सरेंडर नहीं करते हैं तो संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें