फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 हजार नए मतदाताओं के घर पहुंचेगा इपिक और वोटर गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नए मतदाताओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र (इपिक) के लिए अफसरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इपिक के साथ ही मतदान से जुड़ी सभी जानकारी युक्त वोटर गाइड डाक से उनके पते पर भेजी जाएगी। डीएम, जिला निर्वाचन अफसर की ओर से इपिक प्राप्त करने पर बधाई और निर्वाचक द्वारा ली जानी वाली शपथ का संदेश भी भेजा जाएगा। यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में 26,190 नए वोटरों की संख्या बढ़ी है। इसमें युवाओं और महिलाओं की संख्या अधिक है। इन सभी को मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए नए मतदाताओं को उनके घर के पते पर डाक से इपिक भेजा जाएगा। साथ यह सभी वोटर सौ फीसदी आसानी से मतदान कर सकें। इसके लिए मतदान करने से संबंधित समस्त जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई वोटर गाइड सुलभ कराई जाएगी।
आपका मत आपका अधिकार और निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्राप्त करने पर जिला निर्वाचन अफसर की ओर से बधाई पत्र भी भेजा जा रहा है। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया नए मतदाताओं को उनके घर के पते पर इपिक भेजने के लिए नौ टीमों का गठन किया गया है। इपिक के साथ ही वोटर गाइड और डीएम का बधाई पत्र लिफाफे में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सौ फीसदी मतदान के लिए लेनी है यह शपथ
सभी नए वोटर सौ फीसदी मतदान करें। इसके लिए उन्हें मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ भी भेजी जा रही है। शपथ के अनुसार ‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें