फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1.41 करोड़ रुपये से गांवों को किया जा रहा जगमग

Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव विधानसभा क्षेत्र में चिह्नित 60 स्थानों पर विधायक निधि से हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे संबंधित गांवों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। इसके लिए कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने अपनी निधि से एक करोड़ 41 लाख 97 हजार रुपये कार्यदायी संस्था को दिए हैं।
विज्ञापन


कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही की विधायक निधि से उनके विधानसभा क्षेत्र के हरगांव, बेहटा, परसेंडी, लहरपुर ब्लॉक इलाके में 60 हाईमास्ट लाइटों को लगाया जा रहा है। यह कार्य यूपी लघु उद्योग निगम की ओर से कराया जा रहा है। इसके लिए विधायक निधि से जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने कार्यदायी संस्था को एक करोड़ 41 लाख 97 हजार स्वीकृत किए हैं। कार्यदायी संस्था कारागार राज्य मंत्री की ओर से बताए गए स्थलों पर लाइटें लगवा रही है। संस्था ने एक करोड़ 34 लाख 87 हजार रुपये खर्च कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें