फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सीएचसी पर पहुंची एक-एक हजार वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
फोटो-18 सीतापुर में जिला अस्पताल स्थित ई-वैक्सीन स्टोर पर लिखा पढ़ी करता कर्मचारी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। किशोरों को कोविड टीकाकरण अभियान की तारीख नजदीक आते ही स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिले की 16 सीएचसी पर 1000-1000 डोज की पहली खेप पहुंचाई गई। किशोरों को कोवैक्सीन लगवाई जाएगी, जबकि जिले के तीन ब्लॉकों में पहले से ही कोवैक्सीन की डोज मौजूद है। यहां पर लोगों को कोविशील्ड के बजाए कोवैक्सीन लगवाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के एलान के बाद तीन जनवरी से जिले में किशोरों का टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। अभियान को जिले में शुरू होने में अब महज एक दिन ही शेष बचा है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। किशोर टीकाकरण करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। उन्हें ऑन द स्पॉट टीकाकरण करवाने की पूरी छूट मिलेगी। सीएचसीवार वैक्सीन पहुंचनी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल के वैक्सीन स्टोर से वैक्सीन भेजने का सिलसिला शुरू हुआ, जनपद में 19 सीएचसी हैं। शनिवार को 16 सीएचसी पर 1000-1000 डोज कोवैक्सीन पहुंचाई गई।
जिले में बिसवां, पहला व महोली ब्लॉक में पहले से ही कोवैक्सीन लगवाई जा रही है। इसलिए यहां पर वैक्सीन मौजूद हैं। जरूरत के अनुसार इन केंद्रों को बाद में वैक्सीन दी जाएगी। सोमवार को जनपद की सभी सीएचसी व शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू होगा। यह अभियान सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा। स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि किशोरों का टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू होगा। इसके साथ ही अन्य लोगों का टीकाकरण अभियान पहले की तरह चलेगा। जिन सेंटरों पर वैक्सीन लगवाई जा रही है, उन्ही सेंटरों पर किशोरों को भी टीकाकरण करवाने की छूट रहेगी। किशोरों के लिए अलग से कोई सेंटर नहीं बनवाए जाएंगे। लेकिन स्कूल/ कॉलेजवार जरूर कैंप लगवाकर विद्यार्थियों को डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

33 लाख का था टारगेट, अब और होगा इजाफा
इस समय जिले में 18 वर्ष से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत जिले में करीब 33 लाख लोगों को कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य के मुताबिक, अब तक करीब 30 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अब जब किशोरों को भी टीकाकरण में शामिल किया जा रहा है तो जिले का टारगेट और अधिक हो जाएगा। यह कितना होगा, इसके आंकड़े अभी स्वास्थ्य महकमे के पास भी नहीं हैं। फिर भी सेंटर आने वाले किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। उनको पहली व दूसरी डोज समय पर दी जाएगी।
विज्ञापन

कल से शुरू होगा अभियान
16 सीएचसी पर शनिवार को कोवैक्सीन की डोज पहुंच गई है। तीन सीएचसी पर पहले से ही वैक्सीन थी। सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें