फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने सात को रौंदा, बच्ची की मौत

विज्ञापन
सीतापुर के तंबौर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा वाहन। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। गोरखपुर से खीरी के कस्ता को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार ने तंबौर में रेउसा मार्ग पर सड़क किनारे लगी साप्ताहित बाजार में अनियंत्रित होकर महिलाओं, बच्चों सहित सात लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि बालक व बुजुर्ग महिलाओं सहित पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। हादसे में जख्मी लोगों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से कुछ लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम वर्मा सहित कई समाजसेवियों ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों का हाल जाना। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के कस्ता निवासी उस्मान की बारात गोरखपुर के महाराजगंज गई थी। वहां से उस्मान दुल्हन लेकर कार से वापस कस्ता जा रहा था। जब इन लोगों की कार तंबौर इलाके में रेउसा मार्ग पर हजरतपुर खमरिया गांव के पास लगने वाली साप्ताहिक बाजार पहुंची, तभी चालक हैदर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। और अनियंत्रित कार कई महिलाओं, बच्चों व विक्रेताओं की को सब्जी रौंदते हुए एक लकड़ी के खोखे से टकरा कर रुक गई। इस हादसे में हजरतपुर खमरिया गांव के ध्यान सिंह की छह साल की बेटी पल्लवी की मौत हो गई, जबकि ध्यान सिंह का आठ साल का बेटा विवेक, मां सीमा देवी, बहन प्रतिज्ञा, थानगांव के बरूही निवासी उसकी मौसी रामप्यारी व गांव का ही कमलेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तंबौर पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार दूल्हा, दुल्हन व चालक को थाने ले गई। सीएचसी से विवेक, सीमा, प्रतिज्ञा व रामप्यारी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि मामले में कार चालक को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें