फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सीतापुर में जमीन नाम नहीं करने पर पिता को मारी गोली

Thu, 18 Mar 2021 04:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सीतापुर में कोतवाली सिधौली इलाके में बुधवार की रात युवक ने अपने पिता को असलहे से गोली मारकर घायल कर दिया है। घायलावस्था में बुजुर्ग को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिधौली इलाके के गांव रायगंज निवासी लाले (60) को बुधवार की रात उसके ही बेटे विनोद ने अवैध असलहे से गोली मार दी। गोली लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर घायल के दूसरे बेटे राजकुमार ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


राजकुमार का कहना है कि उसका भाई विनोद बेचने के लिए अपने हिस्से की जमीन पिता से मांग रहा था। इसलिए वह देने से मना कर रहे थे। वह एक लाख देने को तैयार थे, लेकिन इसके बाद भी विनोद नहीं मान रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार की रात विवाद हो गया। कहासुनी और वाद विवाद बढ़ने पर विनोद ने पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। सिधौली कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार हो गया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल और खोखा बरामद हुआ है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें