फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ब्लॉकों में बनेंगे दो सौ ओपन जिम, सेहतमंद रहेंगे ग्रामीण

Tue, 23 Dec 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के सभी 19 ब्लॉकाें में ग्रामीणों की सेहत सुधारने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए ब्लॉक क्षेत्रों में दो सौ ओपन जिम बनाने का फैसला किया गया है। इसके पहले चरण में हर ब्लॉक क्षेत्र में दस-दस ओपन जिम बनेंगे। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने इसके लिए निर्देश जारी करते हुए कहा कि तय समय में इनका निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली का अवसर प्राप्त होगा। व्यायाम करने से लोगों को तनाव, चिंता और अवसाद से भी मुक्ति मिल सकेगी। वह बिना किसी आर्थिक बोझ के व्यायाम कर सकेंगे साथ ही प्राकृतिक वातावरण और ताजी हवा भी उनकी सेहत के लिए काफी लाभकारी होगी। ओपन जिम में हर वर्ग के युवाओं के एकजुट होने से, उनमें सामाजिक संपर्क भी बढ़ेगा। पहले चरण में सिधौली, महमूदाबाद, ऐलिया, बेहटा, बिसवां, गोंदलामऊ, हरगांव, कसमंडा, खैराबाद, लहरपुर, मछरेहटा महोली, मिश्रिख, परसेंडी पिसावां, रामपुर मथुरा रेउसा व सकरन में दस-दस ओपन जिम बनाएं जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें