फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 6.54 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 6.54 लाख किसानों और उनके परिवारों के लिए नए साल का पहला दिन खुशियों भरा होगा। इस दिन उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त उपलब्ध कराएंगे। वह शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे दो-दो हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजेंगे। इससे किसानों की खेती और परिवार संबंधी जरूरतें पूर्ण हो सकेंगी। पीएम कुछ एफपीओ से वार्ता भी करेंगे। किसान इसका सजीव प्रसारण भी देख सकेंगे।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि छोटी जोत के किसानों के लिए संजीवनी सरीखी है। निधि की निर्धारित धनराशि पाने से संबंधित किसानों को इससे समय से खेत की तैयारी व बोआई करने में सुविधा मिलने के साथ ही अनावश्यक उधारी आदि समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। 2019 में योजना की जब शुरुआत हुई थी, तभी से साल में तीन बार (चार माह की एक साथ) दो-दो हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
पहली जनवरी को पीएम दोपहर साढ़े बारह बजे जिले के 6.54 लाख किसानों को सम्मान निधि की दसवीं किस्त (दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक) के रूप में प्रति किसान दो-दो हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजेंगे। वह किसानों को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन

इसके पूर्व वह कुछ कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) से वार्ता भी करेंगे। साथ ही एफपीओ को इक्विटी ग्रांट का भुगतान भी बटन दबाकर करेंगे। इससे किसानों का नए साल का पहला दिन खुशियों भरा रहेगा। वे आर्थिक कारणों से रुके कार्यों को गति दे सकेंगे। खेती संबंधी कार्य आसानी से हो सकेंगे।
उप कृषि निदेेेेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया पीएम शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे जिले के 6.54 लाख किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की दसवीं किस्त भेजेंगे। इस अवसर पीएम का संबोधन भी होगा। इसका सजीव प्रसारण किसानों को दिखाने के लिए कृषि प्रसार दफ्तर के सभागार में व्यवस्था की गई है। यहां किसान सीधा प्रसारण देख सकतें हैं। उन्होंने किसानों से अपील किया है वह 12.30 बजे पीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण डीडी किसान, डीडी नेशनल पर देंखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें