फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मुखबिर की सूचना पर तालगांव व सकरन पुलिस ने दबिश देकर मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। बदमाशों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाशों ने जिले में चोरी की सात वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ बिसवां अभिषेक प्रताप सिंह अजेय ने बताया कि सकरन एसओ मनीष सिंह को बदमाशों के होने की सूचना मिली। बताया कि बाइक सवार कुछ लोग क्षेत्र स्थित गांव मडोर की तरफ से आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया।
इस पर बाइक सवार मौके से भागने की कोशिश करने लगे व पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से दोनों बाइक सवार बदमाश घायल हो गए। सीओ ने बताया कि बदमाशों की पहचान बिसवां के बगहाडीह निवासी सुनील व मिश्रिख के मिश्रपुर निवासी मनोज के रूप में हुई। दोनों शातिर चोर हैं।
विज्ञापन

वहीं, सीओ लहरपुर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि एसओ तालगांव पुष्पराज कुशवाहा ने मजलिसपुर जाने वाले मार्ग से बाइक सवार चोर जालिमपुर निवासी रमाकांत को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है।
पकड़े गए तीनों बदमाशों के कब्जे से 25 हजार की नकदी, जेवर, चांदी के सिक्के, एक बाइक, तीन असलहे व आठ कारतूस बरामद हुई हैं। पुलिस के शिकंजे में आए तीनों बदमाशों ने जिले में चोरी की सात घटनाओं को अंजाम देने का जुर्म कुबूल किया है। तीनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
चोरों का यह गिरोह आसपास के जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि रमाकांत व सुनील पर 12-12, मनोज उर्फ मंजू पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बदमाशों को जेल भेजने की कार्रवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें