फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। भाई ने मौके पर जबकि मां-बेटी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा है। युवक अपनी बहन को ससुराल से विदाकर घर लेकर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल बालिका को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली बिसवां इलाके के बोहरा निवासी नीरज (30) अपनी बहन ममता को विदा कराने उसकी ससुराल मझिगवां गए थे। वहां से वह बहन और दो भांजी छह साल की भूमि, तीन साल की भांजी अनिका को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। जब वे बिसवां इलाके के राजाडीह के निकट पहुंचे, इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिअकप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आननफानन में अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही नीरज की मौत हो गई।
बिसवां सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ममता और उनकी दोनों बेटियों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तीनों को भर्ती कराया गया, जहां पर ममता और अनिका की मौत हो गई। भूमि की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कार-क्रेन की टक्कर में जख्मी युवक ने भी दम तोड़ा
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार रात कार और क्रेन की आमने-सामने हुई भिड़ंत में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घायल ने लखीमपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। शनिवार रात लहरपुर इलाके में लखीमपुर-खमरिया मार्ग पर भदपर चौकी के निकट कार और क्रेन की भिड़ंत हो गई थी।
हादसे में कार सवार लखीमपुर के ईसानगर इलाके के ऊंचगांव निवासी अर्जुनलाल (70), ज्ञानेश वर्मा (24) की मौत हो गई थी, जबकि कार सवार अनूप, हरीश, शांति देवी, रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष सिंह ने बताया कि हादसे में घायल उंचखेर निवासी अनूप गौतम (24) की जिला अस्पताल लखीमपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें