फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख में ताबड़तोड़ छह घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली मिश्रिख इलाके में बीती रात चोरों ने तीन गांवों में छह घरों को निशाना बनाया। चोर सभी घरों से नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर व नौ बकरे समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। एक रात में तीन गांवों से हुई चोरी की छह वारदातों ने मिश्रिख पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली इलाके के दशरथपु मजरा करियाडीह निवासी प्रदीप सक्सेना के घर में शुक्रवार रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोर घर में रखे दो बैग चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित प्रदीप सक्सेना ने बताया कि एक बैग में 52 हजार की नकदी और दूसरे बैग में 15 हजार की नकदी व सोने की अंगूठी रखी हुई थी।
कोतवाली इलाके के गांव गुफापुरवा निवासी चांद के घर में चोर पेड़ की मदद से घर में दाखिल हुए, जहां पर चांद की भांजी रूबी के बैग को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में दो हजार रुपये की नकदी समेत सोने व चांदी के कीमती जेवरात रखे थे। मिश्रिख इलाके के गांव परसौली में भी चोरों ने चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया। चोर यहां के निवासी गयारी के घर में बंधे दो बकरे चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसी गांव के निवासी रामभरोसे के घर से छह बकरे चोरी कर लिए। पहलू के घर से भी चोर बकरी चोरी पिकअप में भरकर भाग निकले। इलाके में एक रात में हुई ताबड़तोड़ चोरियों की वारदातों से लोगों में दहशत है। वहीं घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पेट्रोलिंग के दावों की भी पोल खुल गई है। पीड़ितों ने मामलों की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें